डीजीपी एमवी राव की माँ का निधन, सीएम ने जताया शोक।

रांची- झारखंड के डीजीपी एमवी राव की मां का विजयवाड़ा में इलाज के क्रम में निधन हो गया।पिछले कई दिनों से वो विजयवाड़ा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। वह 92 साल की थीं। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। डीजीपी 6 मई को अपनी मां से मिलने विजयवाड़ा गए थे। एमवी राव आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला के निवासी हैं। डीजीपी की माता की मृत्यु की सूचना के बाद झारखंड पुलिस में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *