पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों का आमरण अनशन समाप्त

रांचीपंचायत स्वयंसेवकों का आमरण अनशन आज समाप्त हो गया। 19 सितंबर से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत स्वयंसेवक आमरण अनशन पर थे। उनके आमरण अनशन का आज आठवां दिन था। संघ के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सौंपा और आमरण अनशन को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा। स्वयंसेवकों की अन्य मांगों से सरकार को अवगत कराने और उनके समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिया है।

स्वयंसेवकों की अन्य मांगों में प्रोत्साहन राशि हटाकर एक उचित मानदेय तय करने, सेवा नियमित करने, पंचायत स्वयं सेवकों के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाने,

राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए, स्वयंसेवकों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि निर्गत करने आदि महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *