प्लास्टिक मुक्त भविष्य के निर्माण हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें – द्रौपदी मुर्मू

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी नागरिक प्लास्टिक मुक्त भविष्य के निर्माण हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्लास्टिक का प्रयोग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया है। समुद्र, नदी-तालाब प्लास्टिक के कारण गंदा एवं दूषित हो रहे हैं। प्लास्टिक का प्रभाव कई सौ साल तक रहता है। राज्यपाल महोदया आज राज भवन के दरबार हॉल में सिटिजन फाउन्डेशन द्वारा आयोजित ‘’Plastic Free Future Campaign’ का शुभारंभ कर रही थी। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री सतेन्द्र सिंह, उपायुक्त, राँची श्री महिमापत रे, ब्रिगेडियर एस.के. प्रसाद, आर.सी.सी.एफ. ए.टी. मिश्रा, सिटिजन फाउण्डेशन के सचिव श्री गणेश रेड्डी समेत कई सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

राज्यपाल महोदया ने कहा कि हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। प्लास्टिक के बदले लोग कपड़े/कागज के थैले का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हमें इस ओर प्रयास करना होगा कि प्लास्टिक की थैलियाँ लोगों तक न पहुँचे और इसका विकल्प आसानी से सर्वसुलभ हो। इस अवसर पर प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु शपथ भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *