नगर आयुक्त ने किया घाघरा घाट का निरीक्षण

नगर आयुक्त मुकेश कुमार, नोडल पदाधिकारी आदित्य रंजन, एसडीओ रांची उत्कर्ष गुप्ता ने किया निरीक्षण

• कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप अंतिम संस्कार का करने हेतु दिया दिशानिर्देश। • नगर निगम के कर्मियों को जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अंतिम संस्कार का कार्य सुचारू रूप से करने का दिया निर्देश

रांची- रांची में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन तथा रांची नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त मुकेश कुमार नोडल पदाधिकारी आदित्य रंजन तथा अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता ने घाघरा स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया। आज रात घाघरा पहुंचकर उन्होंने अंतिम संस्कार के कार्यों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने रांची नगर निगम के कर्मियों को रांची जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कोविड-19 संक्रमण से मृत मरीजों के लिए अंतिम संस्कार का कार्य सुचारू रूप से करने का निदेश दिया। कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश निगम एवं संबंधित टीम को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *