झारखंड में 29 नये मामलों के साथ कोरोना का आंकड़ा 437 पहुँचा।

रांची- झारखंड में कोरोना का रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा, दिन प्रतिदिन आंकड़े में इजाफ़ा हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी राज्य में 29 कोरोना +ve मरीज मिले हैं। मंगलवार को  पश्चिमी सिंहभूम 3, धनबाद से 3, गुमला से 6, पलामू से 2, गढ़वा से 3, लोहरदगा 2, कोडरमा से 2, जमशेदपुर 2, हजारीबाग से 3, सरायकेला से 1 और खूंटी से 1 मरीज मिला है। रिपोर्ट के अनुसार एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट +ve पाया गया। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 437 पहुंच गया। 

मौजूदा परिस्थिति का आंकलन किया जाये तो अन्य राज्यों से झारखंड आने वाले श्रमिकों व अन्य लोगों के साथ हीं राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ोती जा रही है। प्रवासी श्रमिकों के आने से पहले झारखंड में कोरोना मरीज़ों के आंकड़े सीमित थे। जैसे-जैसे प्रवासी झारखंड पहुंच रहे है, वैसे- वैसे कोरोना के आंकड़े में लगातार इजाफ़ा हो रहा है। रांची पहले से ही इसके आंकड़े में औवल था लेकिन अब रांची के आसपास से भी मरीज़ मिलने लगे है, मंगलवार को सिल्ली में पहली बार कोरोना ने इंट्री मारी और एक दिन में ही 10 +वे केश सामने आये। ये सभी अन्य राज्यों यात्रा कर झारखंड आए हैं। अब स्थिति भयावह होती जा रही है, इसलिए संभल कर रहे। घर में रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *