आपका मत प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा करेगा – अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने आज मनिका से भाजपा की चुनावी सभा की शुरुवात की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका मत प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा करेगा, झारखंड की भूमि भगवान बिरसा मुंडा, निलांबर-पीतांबर जैसे वीरों की भूमि है। यह प्रदेश देश के लिए खुद को समर्पण करने वाली भूमि है।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी भाई-बहनों के गौरव को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का निर्माण किया, इस फंड से 32 हजार करोड़ रुपये आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए दिया है। सन् 1857 की क्रांति में अंग्रजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था, तब पलामू के लोगों ने भी एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जिसमें यहां की जन-जातियों ने खुलकर भाग लिया था।

शाह ने कहा कि 30 नवंबर को आप सभी को मतदान करना है, आपका मत तय करेगा कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *