झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और सूची झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की। जारी की गई लिस्ट में छः विधानसभा डूमरी के लिए जगरनाथ महतो, टुंडी के लिए मथुरा प्रसाद महतो धनवार के लिए नीजामुद्दीन अंसारी, गिरिडीह के लिए सुदिव्य कुमार सोनू, सिन्दरी के लिए फूलचंद मंडल और मांडू के लिए राम प्रकाश भाई पटेल को शिबू सोरेन के निर्देशानुसार अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।