महाराष्ट्र सड़क हादसें पर सीएम ने दुःख जताया।

रांची- सीएम हेमन्त सोरेन ने महाराष्ट्र सड़क हादसे पर दुःख जताया है। महाराष्ट्र प्रांत के यवतमाल में आज सुबह मज़दूरों को लेकर झारखंड आ रही बस ट्रक से टकरा गयी, जिसने
चार प्रवासी श्रमिकों की मौके पर मौत हो गयी। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र सरकार से घायल लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही झारखंड में नियुक्त राज्य को-ऑर्डिनेटर को निदेश दिया है कि महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से समन्यवय कर घायल श्रमिकों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें और उन्हें झारखण्ड लाने के लिए सोलापुर प्रशासन से संपर्क कर उचित व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *