रायपुर- आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया। दिवंगत जोगी काफी समय से बीमार चल रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर अजीत जोगी के निधन पर गहरा शोक जताया है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रधान करें और इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार वालों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ग़ौरतलब है की 15 दिन पहले हार्टअटैक के बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्मीद की जनाएगी थी की जोगी जी स्वस्थ हो कर घर लौटेंगे लेकिन ईश्वर को कुछ और हीं मंज़ूर था। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने ट्विट कर दी। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
दिवंगत अजीत जोगी प्रशासनिक अधिकारी से राज नेता बने थे। अजीत जोगी गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे।अजीत जोगी ने दो बर UPSE पास की थी। पहली बार वो IPS के लिए select हुए और दूसरी बार IAS के लिए चुने गए। उन्होंने बतौर ज़िलाधिकारी 14 साल तक काम किया। अजीत जोगी ने राजीव गांधी की सलाह पर IAS की नौकरी छोड़ दी और राजनीति जीवन की शुरुआत की। वो मुख्यमंत्री के अलावे विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा तथा केंद्रीय कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे। जोगी जी छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।