रांची- झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है। कोरोना धीरे-धीरे प्रचंड रूप लेता जा रहा है।राज्य में गुरूवार को मरीजों कुल 18 मरीजों मिले। गुरूवार को रांची से 5, गुमला से 2, जमशेदपुर से 6, चाकुलिया से 2, गढ़वा से 2, धनबाद के गोमो से 1 कोरोना +ve मरीज मिले। आज सरकार द्वारा जरी कोरोना अपडेट में 11 नये मरीज ही बताया गया है। ये रिपोर्ट जारी होने के बाद 7 नए मामले सामने आयें हैं।
झारखंड में भी यदि कोरोना का यही रफ़्तार रहा तो अन्य राज्यों की तरह यहाँ की भी स्थिति भयावह हो सकती है। राज्य में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद से कोरोना के आंकड़े में तेजी से बढ़ोतरी हो रहा है। विशेष ट्रेन से मज़दूरों के आने के बाद उन्हें उनके जिलों में जाँच के बाद कोरेनटीन किया गया है, अब जैसे-जैसे जाँच रिपोर्ट आ रहा है, वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। और अब तो हवाई जहाज का भी परिचालन शुरू गो गया है। आने वाला समय बताएगा की इसके बाद कोरोना जा क्या रूख होता है। इसलिए घर में रहें, सुरक्षित रहें।