पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह का कोरोना से निधन, फोकस टीवी और हमार टीवी के संचालक भी थे मतंग सिंह

बहुचर्चित सारधा घोटाला के कारण सुर्खियों में आए थे मतंग सिंह

दिल्ली- पूर्व केंद्रीय मंत्री और फोकस टीवी और हमार टीवी के संचालक रहे मतंग सिंह का कोरोना से निधन हो गया। मतंग सिंह को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के बसंतकुंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि मतंग सिंह पीवी नर्सिम्हा राव सरकार में गृह राज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री थे। मतंग सिंह एक बार बहुचर्चित सारधा घोटाला के कारण सुर्खियों में थे और सारधा चिटफंड घोटाले में आरोपी होने के कारण सीबीआइ ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को 1.01 करोड़ रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। साथ हीं सीबीआई ने उनकी 100 करोड़ से ज्यादा की संपति कुर्क कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *