श्रमिक देश के मुख्य स्तंभ हैं, इनकी सेवा और सुरक्षा हम हमारा कर्तव्य- हेमन्त सोरेन

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि ये घटना अत्यंत मर्माहत करने वाली है। हम सभी राज्यों को अपने राज्यों में पैदल चलने को मजबूर लोगों की मदद हेतु जानकारी एकत्र कर संबंधित राज्य को अग्रतर कार्यवाई हेतु साझा करनी होगी।
श्रमिक देश के मुख्य स्तंभ हैं तथा इनकी सेवा और सुरक्षा हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने झारखंड के अधिकारियों को स्पष्ट। निर्देश दिया हैं कि झारखंड में कोई भी अपने गंतव्य के लिए पैदल ना जाए। पैदल जा रहे लोगों के लिए सरकार वाहन उपलब्ध जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *