बिहार का बेगुसराय बना हॉट सीट

लोकसभा चुनाव-2019 में देश की हॉट सीट जिस पर मीडिया से लेकर देश-दुनिया की नजरें टिकी हुई है वो बेगुसराय सीट है। बेगूसराय में तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। जहां भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एनडीए के प्रत्याशी हैं। वहीं सीपीआई ने कन्हैया कुमार पर अपना दांव खेला है जबकि राजद ने अपने पुराने नेता तनवीर हसन को मैदान में उतारा है।

वर्तमान में नवादा के सांसद गिरिराज सिंह जो कि केंद्र व प्रदेश की राजनीति में अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं, यहां से भाजपा प्रत्याशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक और जेएनयू कांड में राष्ट्रद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष  कन्हैया कुमार को  सीपीआई ने प्रत्याशी बनाकर और जोरदार प्रचार अभियान चलाकर बेगूसराय में चुनावी संघर्ष को रोचक बना दिया है। भूमिहार बहुल इस लोस क्षेत्र में गिरिराज और कन्हैया दोनों ही भूमिहार समाज से आते हैं।

कुछ लोगों की माने तो कन्हैया कुमार राजद के लिए ही खतरा बने हुऐ हैं। क्योंकि मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षण बरकरार है। गिरिराज भी कह चुके हैं कि मोदी ही हर सीट पर उम्मीदवार है और चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी केवल उनके सिंबल मात्र हैं। ऐसे बयान की समीक्षा की जाए तो ज्यादातर भाजपा नेता और समर्थक मोदी के भरोसे टिके हुए हैं।  वहीं कन्हैया एक अच्छे वक्ता हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी एक अलग पहचान है। उनके समर्थन में देशभर के कलाकार, बुद्धिजीवी और एक्टिविस्टों का इनदिनों बेगूसराय में मजमा लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *