झारखण्ड की ब्यूटी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित

रांची- सिमडेगा निवासी हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग का 18 सदस्यीय जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन किया गया है।

आयरलैंड में 31 मई से 04 जून तक आयोजित अंडर-21 इंटरनेशनल फोर नेशन हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग का चयन हुआ है। ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव की रहवे वाली है और वर्तमान में सिमडेगा हॉकी सेंटर की प्रशिक्षु खिलाड़ी  हैं।

ब्यूटी ने जनवरी 2019 में जूनियर नेशनल में विजेता, झारखंड टीम से खेलते हुए कुल 8 गोल किया था। अभी वह मैट्रिक परीक्षा में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है। जूनियर भारतीय महिला टीम 6 जून से बेलारूस में आयोजित एक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ब्यूटी का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *