लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण में आज तीन सीटों पर वोटिंग हुई। तीन सीटों चतरा, पलामू, और लोहरदगा पर मतदान समाप्ती तक 63.76 फीसदी मतदान हुआ। लोहरदगा के जोरी बूथ में वीवीपैट में आई खराबी की वजह से मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गई, हलांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 59 प्रत्याशी खड़े हैं, इन प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गई। इनके किस्मत का फैसला 23 मई 2019 को होगा।
आपको बता दें कि तीनों लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाके हैं। लिहाजा तीनों लोकसभा क्षेत्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाबलों की पांच सौ कंपनियों को लगाया गया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल ख्यांगते ने कहा कि सभी मतदान केद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गऐ थे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में बांट कर हमने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये थे। गश्ती दल भी विभिन्न इलाकों में लगातार सुरक्षा के लिए गश्ती कर रहे थे। किसी भी अनहोनी के लिए हम तैयार थे।