बुधवार को झारखंड में 38 मामले, झारखंड @764

रांची- झारखंड के लिए बुधवार का दिन का कल के अपेक्षाकृत राहत भरा रहा। कल के मुक़ाबले आज कम मरीज मिले।  झारखण्ड में बुधवार को 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें लातेहार से 3, रामगढ़ से 5, सरायकेला से 9, सिमडेगा से 8, पलामू से 6, रांची से 01, पश्चिमी सिंहभूम से 01, पूर्वी सिंहभूम-01, बोकारो से 01, कोडरमा से 01, हजारीबाग से 01, गुमला से-1 मरीज मिला। अब झारखंड में कुल आंकड़ा 764 हो गया।

गौरतलब है कि झारखंड में मंगलवार को मीले 59 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसमें मंगलवार को अकेले रामगढ़ से 20 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा धनबाद से 17, रांची से 06, जमशेदपुर से 05, हजारीबाग से 04, गढ़वा से 01, सरायकेला से 01, बोकारो से 01 और पलामू से 01 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें धनबाद से 08, हज़ारीबाग़ से 04, जमशेदपुर से 08, गढ़वा से 01, रामगढ़ से 19 और रांची से 04 नये कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले थे। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों में लगातार वृद्धि हो रहा है। यूँ माने की प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने के बाद से संक्रमितों की बाढ़ सी आ गयी है, इससे पूर्व संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही थी। अभी जिस भी नये संक्रमितों की पुष्टि हो रही है उसकी कोई न कोई ट्रेवेल हिस्ट्री है यानी वह किसी अन्य राज्य से झारखंड आयें हैं।

Unlock 1.0 के guideline के तहत अब गैर जरुरी वस्तुओं को छोड़ लगभग सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान नियमित खुलेंगे। इसका मतलब क़तई ये नहीं है की ख़तरा खत्म हो गया है, बल्कि और बढ़ गया है। अब हमें कोरोना के साथ जीना सिखना होगा और अपनी और अपनो की सुरक्षा के लिये सतर्क रहना होगा। हम सब की हिफ़ाज़त के लिये राज्य सरकार बार-बार अपील कर रही है की आप अनावश्यक अपने घर से बाहर ना निकले, अपने घरों में रहे सुरक्षि रहें। इसलिए सरकारी निर्देशों का पालन करें और अपनी और अपनो के सुरक्षा का ख़याल रखें और दुआ करे की ईश्वर कोरोना पीड़ित मरीज़ों और झारखंड को महफूज रखें। इसी में हम सबकी भलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *