झारखंड में बुधवार को मिले 49 कोरोना+ve, Jharkhand @774

राज्य में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर हुआ 774

रांची- झारखंड के लिए बुधवार का दिन का कल के अपेक्षाकृत राहत भरा रहा। कल के मुक़ाबले आज कुछ कम मरीज मिले।  झारखंड में कोरोना संक्रमण में हर रोज इजाफा हो रहा है। बुधवार को कुल 49 कोरोना +ve मरीज मिले। जिसमें रांची से 01, बोकारो से 01, हजारीबाग से 01, सिमडेगा से 08, कोडरमा से 1, पलामू से 6, जमशेदपुर से 12, लातेहार से 03 ,
रामगढ़ से 05, पश्चिम सिंहभूम से 01 , गुमला से 01 और सरायकेला से 09 शामिल है। आज का आंकड़ा आने के बाद राज्य में मरीजों की कुल संख्या 775 हो गई।

रांची और गोमिया का दोनों संक्रमित मरीज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रांची में मिला कोरोना संक्रमित मरीज 29 वर्षीय लड़का है । वो कोकर इलाक़े का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है। वह दूसरे राज्य से आने के बाद अपने घर पर होम क्वारंटाइन में था। गौरतलब है कि झारखंड में मंगलवार को मीले 59 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसमें मंगलवार को अकेले रामगढ़ से 20 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा धनबाद से 17, रांची से 06, जमशेदपुर से 05, हजारीबाग से 04, गढ़वा से 01, सरायकेला से 01, बोकारो से 01 और पलामू से 01 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें धनबाद से 08, हज़ारीबाग़ से 04, जमशेदपुर से 08, गढ़वा से 01, रामगढ़ से 19 और रांची से 04 नये कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले थे। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों में लगातार वृद्धि हो रहा है। यूँ माने की प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने के बाद से संक्रमितों की बाढ़ सी आ गयी है, इससे पूर्व संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही थी। अभी जिस भी नये संक्रमितों की पुष्टि हो रही है उसकी कोई न कोई ट्रेवेल हिस्ट्री है यानी वह किसी अन्य राज्य से झारखंड आयें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *