झारखंड में कोरोना 1500 के पार@1551

रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोरोना का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। राज्य में अब तो कोरोना का सैलाब होते जा रहा है। राज्य में बुधवार को 128 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें खूंटी से 02, रामगढ़ से 02, हजारीबाग 07, जमशेदपुर से 20, गिरिडीह से 19, पाकुड़ से 12, कोडरमा से 12, पलामू 07, चतरा से 05, लोहरदगा से 05, बोकारो से 02, सरायकेला से 02 चाईबासा से 02 और सिमडेगा से 31 मरीज मिले हैं। अब झारखंड में संक्रमितों की संख्या 1551 हो गयी। जिसमें 951 एक्टिव केस हैं, 592 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं एवं 8 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को देर शाम तक 93 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें सरायकेला से 03, कोडरमा से 16, लोहरदगा से 9, गुमला से 3, चतरा से 6, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 3, पलामू से 2, रांची से 4, सिमडेगा से 24, जमशेदपुर से 10, चाइबासा से 10 कोरोना+ve मरीज मिलें थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *