प्रदेश में विकास का माहौल – नरेन्द्र मोदी

राष्ट्र के निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में झारखंड के लोगों का योगदान अभूतपूर्व है। भाजपा सरकार ने यहां नक्सलवाद की कमर तोड़ कर उसे बहुत ही छोटे इलाकों में सीमित कर दिया है। प्रदेश में विकास का माहौल है। उक्त बातें झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण के चुनाव के पहले आज झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महान पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसका मैं अभिनंदन करता हूं। देश ने देखा कि किस तरह प्रथम चरण के चुनाव से पहले यहां का माहौल खराब करने की कोशिश की गई और झारखंड के लोगों ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है, जनता में भी भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, जो इस भीड़ को देख कर लग रहा है। झारखंड के लोग समझ रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगने से विकास को गति के साथ स्थाईत्व मिली है। यहां की जनता ने पुकारा भाजपा दोबारा।

उन्होंने कहा कि आप अपने पड़ोस के राज्यों में देखें तो आपको पता चलेगा कि किसी तरह कांग्रेस ने किसानों, आदिवासियों, पिछड़ों को झूठे वादे कर सरकार तो बना ली। अब उन वादों को पूरा करने से दूर भाग रही है। झारखंड की जनता भी जान रही है कि कांग्रेस और झामुमो स्वार्थ की राजनीति कर रही है।  

बता दें कि प्रदेश में दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है और नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *