जाने अपने कांके विधानसभा को

1990 में भाजपा ने पहली बार अपना कब्जा जमाया

कांके विधानसभा सीट पर 1990 में भाजपा ने पहली बार अपना कब्जा जमाया और रामचंद्र बैठा विधानसभा पहुंचे। तब रामचंद्र बैठा ने जनता दल के समरी लाल को हराया था। 1990 से ही भाजपा के प्रत्याशी कांके विधानसभा सीट पर विजयी होते आए हैं।

2014 में भाजपा के डॉ जीतू चरण राम ने सुरेश बैठा को पराजित किया

2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के डॉ जीतू चरण राम ने कांग्रेस के सुरेश बैठा को 59804 मतों से पराजित कर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भाजपा ने डॉ साहब पर अपना विश्वास नहीं जताया और कई दलों के बाद भाजपा में आये समरी लाल पर अपना विश्वास जताते हुए, उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है जहां उनके सामने कांग्रेस के सुरेश बैठा, आजसू के रामजीत गंझू, झाविमो के कमलेश राम चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

सुबह सात बजे से शाम 5 बजे कर मतदान

कांके विस सीट से भाजपा 1990 से जीत दर्ज करती आई है। यहां भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से मिल रही है। कांग्रेस के लिए भाजपा के इस गढ़ में सेंधमारी करना और भाजपा के लिए अपने वोटों के विखराव को रोकना चुनौती होगी। चुनावी भोपू शांत हो चुका है प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं के समक्ष अपनी बातों को रख रहे हैं। 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे कर मतदान होना है।

झारखंड मीडिया आपसे निवेदन करता है कि आप मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें।

एक नजर कांके विधानसभा में 1967 से अब तक रहे विधायकों पर-

सन् विजयी प्रत्याशी पार्टी वोट हारे हुए प्रत्याशी पार्टी वोट वोटों का अंतर
1967 जेएन चौबे जेकेडी 6220 एमजेड अली कांग्रेस 6008 212
1969 राम टहल चौधरी बीजेएस 16112 एमजेड अली कांग्रेस 9997 6115
1972 राम टहल चौधरी बीजेएस 16512 अब्दुर रज्जाक अंसारी कांग्रेस 14180 2332
1977 हिरा राम तुफानी जेएनपी 20635 राम रतन राम कांग्रेस 9545 11090
1980 राम रतन राम कांग्रेस 13986 बीडी राम सीपीआई 13173 813
1985 हरी राम कांग्रेस 17937 बीडी राम सीपीआई 9386 8551
1990 राम चंद्र बैठा बीजेपी 28751 समरी लाल जनता दल 15624 13127
1995 राम चंद्र बैठा बीजेपी 41387 समरी लाल जनता दल 29383 12004
2000 राम चंद्र नायक बीजेपी 41994 समरी लाल राजद 24603 17391
2005 राम चंद्र बैठा बीजेपी 61502 समरी लाल जेएमएम 46443 15059
2009 राम चंद्र बैठा बीजेपी 45245 सुरेश बैठा कांग्रेस 40674 4571
2014 डॉ जितु चरण राम बीजेपी 115702 सुरेश बैठा कांग्रेस 55898 59804

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *