जाने अपने खिजरी विधानसभा को

खिजरी विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक रामकुमार पाहन पर विश्वास जताते हुए इस बार भी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। रामकुमार पाहन के सामने चुनावी मैदान में कांग्रेस के राजेश कच्छप, झामुमो से बगावत कर झाविमो में आए अंतु तिर्की और आजसू के रामधन बेदिया ताल ठोक रहे हैं। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के मतदाता हैं।

2014 में भाजपा के रामकुमार पाहन ने कांग्रेस की सुंदरी देवी को पराजित किया

2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के रामकुमार पाहन ने कांग्रेस की सुंदरी देवी 64912 मतों से पराजित कर विधानसभा पहुंचे। इस बार रामकुमार पाहन के सामने कांग्रेस का एक नया चेहरा राजेश कच्छप के रुप में सामने है।

सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे कर मतदान

भाजपा के सामने अपनी सीट बचाये रखने की चुनौती होगी। चुनावी भोपू शांत हो चुका है प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं के समक्ष अपनी बातों को रख रहे हैं। 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे कर मतदान होना है।

झारखंड मीडिया आपसे निवेदन करता है कि आप मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें।

एक नजर खिजरी विधानसभा में 1967 से अब तक रहे विधायकों पर-

सन् विजयी प्रत्याशी पार्टी वोट हारे हुए प्रत्याशी पार्टी वोट वोटों का अंतर
1967 आरएल होरो कांग्रेस 5667 ए कच्छप निर्दलीय 4213 1454
1969 सुखारी उरांव बीजेएस 11642 आरएल होरो कांग्रेस 6624 5018
1972 यूएस कुजूर कांग्रेस 16772 सुखारी उरांव बीजेएस 6625 10147
1977 सुखारी उरांव जेएनपी 20313 एस लकड़ा जेकेपी 6823 13490
1980 यूएस कुजूर कांग्रेस 13203 एस लकड़ा निर्दलीय 8849 4354
1981 (उपचुनाव) के मुंडा बीजेपी 24880 एस लकड़ा कांग्रेस 21416 3464
1985 जी मानकी कांग्रेस 15688 रति उरांव बीजेपी 9946 5742
1990 दुती पाहन बीजेपी 28238 कालीपद सोरेन जनता दल 13373 14865
1995 दुती पाहन बीजेपी 33806 सावना लकड़ा कांग्रेस 33713 93
2000 सावना लकड़ा कांग्रेस 49539 करमा उरांव बीजेपी 38162 11377
2005 कड़िया मुंडा बीजेपी 46101 सावना लकड़ा कांग्रेस 43473 2628
2009 सावना लकड़ा कांग्रेस 41172 रामकुमार पाहन बीजेपी 38394 2778
2014 रामकुमार पाहन बीजेपी 94581 सुन्दरी देवी कांग्रेस 29669 64912

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *