जाने अपने रांची विधानसभा को

1990 में भाजपा ने पहली बार अपना कब्जा जमाया

रांची विधानसभा सीट पर 1990 में भाजपा ने पहली बार अपना कब्जा जमाया और गुलशन लाल आजमानी विधानसभा पहुंचे। 1996 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सीपी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया, उस समय से ही सीपी सिंह लगातार भाजपा के प्रत्याशी रहे और रांची विधानसभा सीट पर विजयी होते आए हैं।

2014 में भाजपा के सीपी सिंह ने झामुमो की महुआ माजी को पराजित किया

2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सीपी सिंह ने झामुमो की महुआ माजी को 58863 मतों से पराजित कर विधानसभा पहुंचे और झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री भी बने। इस बार भी सीपी सिंह के सामने जहां झामुमो की महुआ माजी, वहीं आजसू की वर्षा गाड़ी और निर्दलीय प्रत्याशी पवन शर्मा ताल ठोक रहे हैं।

सुबह सात बजे से शाम 5 बजे कर मतदान

झामुमो के लिए भाजपा के इस गढ़ में सेंधमारी करना और भाजपा के लिए अपने वोटों के विखराव को रोकना चुनौती होगी। चुनावी भोपू शांत हो चुका है प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं के समक्ष अपनी बातों को रख रहे हैं। 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे कर मतदान होना है।

झारखंड मीडिया आपसे निवेदन करता है कि आप मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें।

एक नजर रांची विधानसभा में 1952 से अब तक रहे विधायकों पर-

सन् विजयी प्रत्याशी पार्टी वोट हारे हुए प्रत्याशी पार्टी वोट हार का अंतर
1952 पौल दयाल   12603 सचिदानंद राय   12023 580
1952 राम रतन राम   13292 अनपूर्णा सिंह   12152 1140
1957 जगनाथ महतो   13778 सचिदानंद राम   13332 446
1957 राम रतन राम   13386 भारत महतो   13308 78
1962 बिरेन्द्रनाथ रॉय कांग्रेस 13761 विष्णु दत्ता साहू जेपी 7673 6088
1967 एनजी मित्रा बीजेएस 10297 बिरेन्द्रनाथ रॉय कांग्रेस 6901 3396
1969 एनजी मित्रा बीजेएस 19192 मृत्युंजय घटक सीपीआई 10997 8195
1972 देवपत साहू कांग्रेस 27704 एनजी मित्रा बीजेएस 10544 17160
1977 एनजी मित्रा जेएनपी 19531 जगरनाथ प्रसाद चौधरी कांग्रेस 6899 12632
1980 ज्ञान रंजन कांग्रेस 19090 एनजी मित्रा बीजेपी 13308 5782
1985 जय प्रकाश गुप्ता कांग्रेस 19309 एनजी मित्रा बीजेपी 12872 6437
1990 गुलशनलाल आजमानी बीजेपी 49560 हुसैन कासिम कच्छी जनता दल 28354 21206
1995 यशवंत सिन्हा बीजेपी 52617 अशोक कुमार सिंह जनता दल 32474 20143
1996 (उपचुनाव) सीपी सिंह बीजेपी 46513 जय सिंह यादव जनता दल 39662 6851
2000 सीपी सिंह बीजेपी 56445 जय सिंह यादव राजद 20236 36209
2005 सीपी सिंह बीजेपी 74239 गोपाल प्रसाद साहू कांग्रेस 48119 26120
2009 सीपी सिंह बीजेपी 66161 प्रदीप तुलसियान कांग्रेस 39050 27111
2014 सीपी सिंह बीजेपी 95760 महुआ माजी झामुमो 36897 58863

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *