तीसरा चरण – अब जनता की बारी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 पांच चरणों में होना है, जिसमें दो चरण का चुनाव हो चुका है। तीसरे चरण का चुनाव 12 दिसंबर को 17 सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान की तारीख से दो दिन पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।  दस दिसंबर को रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम पांच बजे, वहीं कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी में तीन बजे चुनाव प्रचार का भोंपू शांत हो गया। विभिन्न पार्टियों ने बैनर पोस्टर भी हटा लिये हैं।

झारखंड में तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों को लिए मतदान 12 दिसंबर को होना है। इन सीटों पर 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें 32 महिला प्रत्याशी हैं और शेष पुरुष प्रत्याशी। 

अगर मुख्य दलों की बात करें तो वे 8 महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसमें सबसे ज्यादा झामुमो ने रांची से महुआ माजी, सिल्ली से सीमा देवी, ईचागढ़ से सबिता देवी और गोमिया से बबीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। आजसू ने रामगढ से सुनीता चौधरी, रांची से  वर्षा गाड़ी और कोडरमा से शालिनी गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने कोडरमा से डॉ नीरा यादव और कांग्रेस ने बड़कागांव से अंबा प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त बागियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सरयू राय समेत 20 नेताओं को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि संख्‍या अभी और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *