मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में से 18 सीटों पर 3 बजे मतदान समाप्त हो गया। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 अनुसूचित जनजातियों के लिए, जबकि एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बाकी तीन सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। आपको बता दें कि 3 बजे तक 59.27% वोटिंग हो चुकी है।

दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 29 हैं। कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 48,25,038 है। 2014 के विस चुनाव में इन 20 सीटों पर लगभग 68% वोटिंग हुई थी।

इस दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

आपको बता दें कि आज जिन 20 सीटों पर वोटिंग हुई, वे सीटों जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई, सरायकेला, खरसावां, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, तमाड़,  सिमडेगा और कोलेबिरा हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *